खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित।

 खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित। 



सोनभद्र। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर, सोनभद्र में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई द्वितीय एवं तृतीय के संयुक्त तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



कार्यक्रम में एथलीट नितिन सिंह ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए जीवन में खेलों की प्रासंगिकता, महत्व और उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक होने तथा खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।



कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार यादव ने अतिथि नितिन सिंह को स्मृति-चिह्न एवं स्वामी विवेकानंद का चित्र प्रदान कर किया। इसके बाद एनएसएस की दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. मृत्युंजय कुमार पांडेय एवं डॉ. मनोज कुमार गौतम ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र प्रदान कर अतिथि का स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार गौतम ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन इकाई तृतीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मृत्युंजय कुमार पांडेय ने किया।

कार्यक्रम में डॉ. मानिकचंद पांडेय, डॉ. अविनाश कुमार दुबे, डॉ. महेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. विनोद कुमार पांडेय, डॉ. आनंद प्रिया सिंह एवं प्रशांत विश्वकर्मा सहित अन्य शिक्षकों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

वहीं, एनएसएस स्वयंसेवकों में तनु साहनी, रोशनी, नगमा खातून, सरस्वती एवं विशेष जायसवाल की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली और अनुशासन के साथ खेलों को अपनाने का संदेश दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ